IND vs BAN:भारतीय टीम ने बनाया रिकॉर्ड 92 साल के इतिहास मे पहली बार

आइए जानते हैं भारत की जीत के रिकॉर्ड टैस्ट मैच के इतिहास में पहली बार भारत ने ये कारनामा कर दिया 🏏। 

                                                    









IND vs BAN:भारतीय टीम ने बनाया रिकॉर्ड 92 साल के इतिहास मे पहली बार


बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने जीत टेस्ट इतिहास में भारत की 179वीं जीत थी। भारतीय टीम ने अब तक 581 टेस्ट मैच खेले हैं और 178 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। और 222 टेस्ट ड्रॉ रहे और एक मैच टाई रहा है। 

भारतीय क्रिकेट टीम ने चेन्नई में दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में बांग्लादेश को हराकर अपने 92 साल के लंबे इंतजार को समाप्त कर दिया। चेपॉक में भारत के लिए 280 रन की जीत का नतीजा यह

 हुआ कि टीम के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हार की संख्या से ज्यादा जीत के नंबर हैं। भारत ने अपना पहला टेस्ट 1932 में सीके नायडू के नेतृत्व में खेला था, लेकिन उसे 158 रन से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच के बाद से भारत कभी भी हार की संख्या से अधिक जीत हासिल करने में कामयाब नहीं हुआ था।






टीम इंडिया एकमात्र ऐसी टीम नहीं है जिसने टेस्ट में हार की संख्या से अधिक जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और आयरलैंड को अभी तक यह उपलब्धि हासिल नहीं हुई है।



टेस्ट क्रिकेट में हार से ज्यादा जीत हासिल करने वाली टीमें:



ऑस्ट्रेलिया: 414 जीते; 232 हारे
इंग्लैंड: 397 जीते; 325 हारे
दक्षिण अफ्रीका: 179 जीते; 161 हारे
भारत: 179 जीते; 178 हारे
पाकिस्तान: 148 जीते; 144 हारे




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्या रोहित शर्मा को कप्तान के पद के कारण प्लेइंग इलेवन में जगह मिल रही हैं

PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने ठोका दावा, कहा -bcci और भारत

Haryana Exit Poll: हरियाणा में वोट बढ़ा BJP का फिर कांग्रेस को बहुमत कैसे? देखिए एग्जिट पोल का नंबर गेम